1:52 pm Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी – घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट, तीन घायल; चार के खिलाफ रिपोर्ट

उझानी में घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट, तीन घायल; चार के खिलाफ रिपोर्ट।

उझानी / बदायूं 26 सितंबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रनऊ में घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव रनऊ निवासी शांति देवी पत्नी नरपत ने कोतवाली उझानी में दी तहरीर में बताया कि 18 सितंबर को गांव के ही रहने वाले महेश पुत्र रोशन लाल, विपिन पुत्र महेश, सत्यभान पुत्र महेश और रेखा पत्नी महेश उनके घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने उनके बेटे राकेश और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में तीनों को गुम व खुली चोटें आई हैं। आरोप है कि अब आरोपी पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह को सौंपी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस