1:25 pm Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: आज से शुरू हो रहा है पितृपक्ष, 15 दिन तक पितरों को देंगे तर्पण

बदायूं: आज से शुरू हो रहा है पितृपक्ष, 15 दिन तक पितरों को देंगे तर्पण।

जानें पूर्णिमा श्राद्ध से सर्वपितृ अमावस्या तक की पूरी लिस्ट।

बदायूं 26 सितंबर।

आज से पितृपक्ष शुरू होने जा रहा है। इस बार पितृपक्ष को लेकर थोड़ा असमंजस है। पंचांग के अनुसार 26 सितंबर शनिवार को भाद्रपद पूर्णिमा है, इसी दिन पूर्णिमा श्राद्ध होगा। वहीं मुख्य पितृपक्ष की शुरुआत 27 सितंबर रविवार को प्रतिपदा श्राद्ध से मानी जाएगी। इसका समापन 10 अक्टूबर शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या पर होगा।

शास्त्रों के अनुसार पितृपक्ष में पितरों की आत्माएं पृथ्वी पर अपने परिजनों के पास आती हैं। इस दौरान श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान और दान-पुण्य करने से उन्हें मोक्ष मिलता है और परिवार को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इन 15 दिनों में शादी-विवाह, नया सामान खरीदना जैसे शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।

पंडितों के अनुसार तर्पण और पिंडदान हमेशा दोपहर में करना चाहिए। इसके लिए कुतप मुहूर्त – 11:36 से 12:24 बजे तक और रोहिणी मुहूर्त – 12:24 से 1:12 बजे तक सर्वश्रेष्ठ माना गया है। सुबह या शाम को श्राद्ध कर्म नहीं करना चाहिए।

– तांबे के लोटे में जल, काले तिल, कुशा और गंगाजल मिलाकर दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके तर्पण करें।
– भोजन का पहला हिस्सा गाय, कुत्ता, कौआ, चींटी और देवताओं के लिए निकालें, इसे पंचबलि कहा जाता है।
– इस दौरान ब्राह्मण भोज, अन्न, वस्त्र और तिल का दान अत्यंत फलदायी माना गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस