12:44 pm Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

धान की पकी फसल पर मंडराया संकट, तेज बारिश-हवा से गिरी फसल।

किसान ऐसे बचाएं फसल, कृषि विशेषज्ञों ने दी ये सलाह।

उझानी / बदायूं 26 सितंबर।

खेतों में धान की फसल लगभग पककर तैयार हो चुकी है। कई जगहों पर बालियां भी निकल आई हैं। ऐसे में लगातार हो रही तेज बारिश और हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अगर इसी तरह बारिश का मौसम बना रहा तो कुछ खेतों में तैयार फसल भी गिर सकती है, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।

कृषि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि यदि धान के पौधे तेज हवा से एक ही दिशा में गिर गए हैं, तो 4-5 पौधों को आपस में हल्के हाथ से बांधकर सीधा खड़ा करने की कोशिश करें। इससे बालियां पानी में डूबने से बच जाएंगी और फसल सड़ने से बचेगी।

विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के बाद उमस और नमी के कारण फफूंद जनित रोग और कीट जैसे भूरा फुदका तेजी से फैलते हैं। पानी सूखने के बाद कृषि विशेषज्ञों की सलाह से टेबुकोनाजोल (Tebuconazole) जैसी फफूंदनाशक दवा का छिड़काव करें।

यह दवा धान में लगने वाले कई प्रकार के फंगस रोगों जैसे शीथ ब्लाइट (Sheath Blight) और अन्य धब्बों वाले रोगों को रोकने के लिए बहुत असरदार है।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस