12:25 pm Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

ककोड़ा में शराब ठेके पर ओवररेट बिक्री का आरोप, वीडियो वायरल

बदायूं

ककोड़ा में शराब ठेके पर ओवररेट बिक्री का आरोप, वीडियो वायरल

ठेका संचालक के सामने शराब बेचने का दावा, आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

केशव गुप्ता

कादरचौक। थाना क्षेत्र के ककोड़ा गांव में स्थित देशी शराब के ठेके पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बिक्री किए जाने का आरोप सामने आया है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें ठेका संचालक के स्वयं मौके पर खड़े होकर शराब बिकवाने का दावा किया जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद शराब ठेके पर ओवररेटिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्धारित कीमत से अधिक दाम वसूले जाने से शराब खरीदने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मामले का वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग की निगरानी और कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना है कि संबंधित विभाग मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस