बिल्सी। बिल्सी नगर में लगातार बारिश के बीच शनिवार को रंजना तिराहे के पास पुराना यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। पेड के सडक पर आ जाने से दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई और सडक पर वाहनों की लंबी कतार लग गर्ड। गनीमत रही कि पेड गिरने के समय कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया
स्थानीय निवासी शहाबद्ीन सैफी ने बताया कि कई घंटों से बारिश हो रही थी। इसी दौरान पुराना पेड़ अचानक ट्ूटकर मुख्य सड़क पर गिर गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बिल्सी पलिस और प्रशासन को दी इसके बाद लोग सडक से पेड हटाने की कोशिश में जुट गए। लोगों का कहना है कि पेड हटने के बाद ही यातायात सामान्य हो सकेगा।
मुख्य सड़क पर पेड गिरने से दोनों ओर से वाहनों का आवागमन रुक गया। देखते ही देखते सडक पर लंबा जाम लग गया। बारिश के बीच जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पडा। स्थानीय लोग रास्ता साफ कराने में जुटे रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड गिरने के दौरान आसपास कोर्ड व्यक्ति नहीं था। उनका कहना है कि अगर उस समय कोई राहगीर या वाहन पेड की चपेट में आ जाता तो बडा हादसा हो सकता था। घटना के बाद बारिश के दौरान पुराने पेड़ों को लेकर लोगों की चिंता बढ गई है।
पेड़ ट्ूटकर सड़क पर गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सडक पर गिरे पेड और उसके कारण रुका यातायात दिखार्ड दे रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे पुराने और कमजोर पेडों को चिन्हित कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान उनके गिरने से होने वाली दूर्घ्टनाओं को रोका जा सके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


