बदायूं में कयामत वाली बारिश, केवीके ने जारी किया रेड अलर्ट।
उझानी / बदायूं 26 सितंबर।
बदायूं में मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा है। कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके) उझानी के प्रभारी अधिकारी डॉ. मनीष कुमार सिंह ने 26 सितंबर आज को जिले के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। भारी से अत्यंत भारी वर्षा, तेज हवा और जलभराव की चेतावनी जारी की गई है।
केवीके प्रभारी ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि पकी हुई फसल की कटाई तुरंत कर सुरक्षित स्थान पर भंडारण कर लें। खेतों में जल-निकासी की समुचित व्यवस्था करें ताकि फसल पानी में डूबने से बच सके। पशुओं को खुले में न छोड़ें, उन्हें सुरक्षित और ऊंचे स्थान पर बांधें।
– अरहर की फसल में पानी निकासी का विशेष ध्यान रखें।
– गन्ने में अभी सिंचाई और नाइट्रोजन खाद बिल्कुल न दें।
– धान में अनावश्यक नाइट्रोजन न डालें और जल निकासी बनाए रखें।
अधिकतम तापमान 23 से 32 डिग्री और न्यूनतम 20 से 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह 7:21 बजे आर्द्रता 90 से 100 प्रतिशत और दोपहर 2:21 बजे 60 से 80 प्रतिशत रहेगी। हवा 3 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
मौसम की पल-पल की जानकारी के लिए किसान “मौसम” ऐप, कृषि मौसम के लिए “मेघदूत” ऐप और आकाशीय बिजली की जानकारी के लिए “दामिनी” ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ये सभी ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध हैं।
राजेश वार्ष्णेय एमके
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


