11:54 am Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी:दिगंबर जैन मंदिर में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ दसलक्षण पर्व

उझानी:दिगंबर जैन मंदिर में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ दसलक्षण पर्व।

श्रृद्धा से मनाया वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव।

उझानी / बदायूं 26 सितंबर।

साहूकारा स्थित दिगंबर जैन मंदिर, उझानी में दस दिवसीय दसलक्षण पर्व का समापन बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। अंतिम दिवस उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के रूप में मनाया गया। इसी दिन जैन धर्म के तेरहवें तीर्थंकर श्री वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव भी श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इस विशेष दिन भगवान के अभिषेक एवं शांति धारा का परम सौभाग्य पारस जैन, अंकित जैन व ऋषभ जैन को प्राप्त हुआ। अभिषेक के दौरान मंदिर वासुपूज्य भगवान के जयकारों से गूंज उठा।

भक्तांबर दीपार्चना एवं आरती के पश्चात श्रीमती अनामिका जैन पत्नी सिद्धार्थ जैन द्वारा फैंसी ड्रेस एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

नन्हीं प्रतिभाओं अरीशा, अग्रिमा, मोक्षी, क्यारा, अनिका, पंछी व अन्य ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने मंत्र जैन ने मुनि महाराज की भूमिका निभाकर सबका दिल जीत लिया। वहीं अधिक, रेयांश, निया, मीठी, मिष्टी, नव्यांश, आन्या आदि बच्चों ने अपने धारित पात्रों के माध्यम से जैन धर्म के नियमों का सुंदर वर्णन किया। सभी प्रतिभागियों को सिद्धार्थ जैन व अनामिका जैन द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

महिलाओं द्वारा भी भगवान का मंगलाचरण नृत्य के माध्यम से किया गया। अनामिका, भावना, मोनिका, भव्या, कृति, हिमांशी, कृतिका, साक्षी ने बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे देख उपस्थित हर व्यक्ति खुशी से झूम उठा।

समापन अवसर पर बाहर से पधारे अतिथि पुजारियों का सम्मान जैन समाज उझानी के अध्यक्ष अनूप जैन एवं कमेटी सदस्यों ने अंगवस्त्र पहनाकर किया।

इस अवसर पर अरुण जैन, सिद्धार्थ जैन, निखिल जैन, अभिषेक जैन, आकाश जैन, प्रियांक जैन, सोनिल जैन, सोनू जैन, पारस जैन, प्रदीप जैन, रॉबिन, अरिहंत, शशांक, संचित, अंकित, मनोज जैन, अजय जैन, सम्यक जैन, विनीत जैन सहित समस्त जैन समाज के साधर्मी बंधु उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस