11:33 am Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

कसारा घाट के पास दुरंतो एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, AC कोच का शीशा टूटा

नागपुर से मुंबई आ रही दुरंतो एक्सप्रेस पर शुक्रवार रात ठाणे के कसारा घाट के पास पत्थरबाजी की घटना सामने आई। पत्थर AC 3-टियर के A1 कोच की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर जा घुसा, जिससे एक यात्री को हल्की चोट लग गई।
घटना के दौरान पत्थरबाजी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। पत्थरबाजी के पीछे कौन था और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस