11:33 am Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

लगातार दो दिन की बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खरीफ की फसलों को भारी नुकसान

बदायूं

लगातार दो दिन की बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खरीफ की फसलों को भारी नुकसान

केशव गुप्ता

उसावां। क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। तेज बारिश के चलते खेतों में खड़ी खरीफ की फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। कई खेतों में पानी भर जाने से फसलें जमीन पर बिछ गई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
बारिश से धान, मक्का, सोयाबीन समेत अन्य खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय हुई लगातार बारिश से उनकी महीनों की मेहनत प्रभावित हुई है। खेतों में पानी जमा होने से फसल सड़ने और उत्पादन प्रभावित होने का खतरा भी बढ़ गया है।
किसानों ने प्रशासन से खेतों में हुए नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। लगातार बारिश ने किसानों के सामने आर्थिक संकट की चिंता खड़ी कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस