मेरे सपनों का भारत: कला, पोस्टर, भाषण व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
कादरचौक/बदायूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज चौड़ेरा, कादरचौक में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य की उपस्थिति में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत कला, पोस्टर, भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों—प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों—के उन विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तर पर प्रतिभाग किया, जिन्होंने 19 सितंबर 2026 को विद्यालय स्तर पर आयोजित कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
चित्रकला प्रतियोगिता — प्राथमिक स्तर (कक्षा 5)
🥇 प्रथम — रोशनी, प्राथमिक विद्यालय बिरौतिया
🥈 द्वितीय — वैभव देव, प्राथमिक विद्यालय निजामपुर
चित्रकला प्रतियोगिता — जूनियर स्तर (कक्षा 6 से 8)
🥇 प्रथम — गौरव कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगापुर पुख्ता
🥈 द्वितीय — खुशी शाक्य, सम्विलियन विद्यालय जलालपुर
🥉 तृतीय — अनुराधा, राम प्रकाश सोहन देवी इंटर कॉलेज खिरिया बाकरपुर
पोस्टर प्रतियोगिता — सीनियर स्तर (कक्षा 9 से 12)
🥇 प्रथम — नैंसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज चौड़ेरा
🥈 द्वितीय — दिव्या, राजकीय महिला इंटर कॉलेज चौड़ेरा
🥉 तृतीय — दिव्या, राजकीय इंटर कॉलेज निजामपुर
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
🥇 प्रथम — अंकुल, राजकीय इंटर कॉलेज निजामपुर
🥈 द्वितीय — कमल किशोर, राजकीय इंटर कॉलेज निजामपुर
🥉 तृतीय — प्रेम सिंह, एसकेबी आदर्श इंटर कॉलेज लभारी
कार्यक्रम में अंजुम खान, एआरपी (अंग्रेजी), जमीर अहमद, नोडल संकुल प्रभारी, नाहिद फरहान अंसारी, प्रवीण कुमार, विनीत कुमार सोलंकी, शाहनवाज खान, हरवीर सिंह, रोजी, मशकूर अहमद खान, संजय सिंह, हृदेश माथुर, सत्येंद्र सिंह सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, ज्ञान और प्रतिभा का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


