11:01 pm Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

नवनियुक्त क्षत्रिय महासभा पदाधिकारियों का किया स्वागत

बिल्सी। बदायूं रोड स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को विधायक हरीश शाक्य ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बदायूं जिला अध्यक्ष वीपी सिंह, प्रदेश महामंत्री बिजनेश सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह, नगर अध्यक्ष रोहित चौहान, जिला मंत्री युवा मुकेश चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष बिजन सिंह तथा जिला संरक्षक दिनेश पाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। विधायक हरीश शाक्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। पदाधिकारियों ने भी संगठन को मजबूत बनाने और समाज के लोगों को एकजुट करने का संकल्प व्यक्त किया। इस मौके पर महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस