बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जिला स्तरीय बालिका वर्ग की 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ विद्यालय के उपप्रबंधक डीके गुप्ता और प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग 19 वर्ष में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बदायूं की टीम विजेता और आर्य कन्या इंटर कॉलेज बिल्सी की टीम उपविजेता रही। 17 वर्ष वर्ग में मुन्ना लाल इंटर कॉलेज वजीरगंज और आरबीएस बटला दौलत उझानी की टीमें संयुक्त विजेता रहीं। वहीं 14 वर्ष वर्ग में भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी विजेता तथा शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में मुन्ना लाल इंटर कॉलेज वजीरगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैदपुर, बदायूं और नसीरपुर टप्पा सहसवान, आरबीएस बटला दौलत उझानी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज बिल्सी, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज बिल्सी समेत कई विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजन में जिला क्रीड़ा सचिव अजय पटेल, रामविलास, राजेंद्र कुमार, आरती यादव, दीप्ति गंगवार, नीलम सागर, शालिनी, वैजयंती शाक्य, देवानंद और कुलदीप यादव का सहयोग रहा। प्रतियोगिता आयोजक व्यायाम शिक्षक वरुण कुमार सिंह ने सभी टीमों के कोच और खिलाड़ियों का आभार जताया
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


