मुसीबत में धैर्य न खोएं, हिम्मत से करें हर चुनौती का सामना : संजीव

बदायूं : राजाराम महिला इंटर कालेज में भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा आयोजित शिविर के दूसरे दिन गाइड्स को खोज के चिन्हों, प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स, माक ड्रिल, युद्ध के दौरान कैसे बचें, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे पहुंचाएं और क्या करें और क्या न करें आदि की ट्रेनिंग दी गई।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं और विपत्तियां कभी कहकर नहीं आतीं स्वयं के लिए तैयार रखना पड़ता है। मुसीबत में धैर्य न खोएं, हिम्मत से हर चुनौती का सामना करें।मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज रखें।
प्रधानाचार्य डा.अनीता कुमारी ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है। कम संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीना सिखाती है।
गाइड कैप्टन पुष्पा दिवाकर और रचना सक्सेना ने खोज के चिन्ह, बच्चों को आग में फंसे लोगों को निकालने, डूबते हुओं को बचाने, टैंट बनाने, भोजन बनाने के अलावा डाक्टरी गांठ, रीफ नाट, शीट बैंड, फिशरमैन नाट, चेयर नाट का अभ्यास कराया।
इस मौके पर शिक्षिका दीपिका सूद, अंजुम सहर, ज्योति सागर, सुलेखा सिंह नाजनीन बेगम, श्रद्धा शर्मा, चित्रा कुमारी, सरफराज अहमद आदि मौजूद है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


