6:46 pm Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: जैन मंदिर में धूमधाम से मना अनंत चतुर्दशी पर्व, भक्ताम्बर पाठ और दीप आराधना से गूंजा मंदिर

उझानी: जैन मंदिर में धूमधाम से मना अनंत चतुर्दशी पर्व, भक्ताम्बर पाठ और दीप आराधना से गूंजा मंदिर।

बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र।

उझानी / बदायूं 25 सितंबर।

नगर के जैन मंदिर में अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से देर शाम तक मंदिर परिसर जैन धर्म के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा।

पर्व की शुरुआत प्रातः 6 बजे प्रक्षाल कार्यक्रम से हुई। इसके बाद भक्ताम्बर स्तोत्र का पाठ किया गया। मंत्रों के उच्चारण से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।

शाम को जैन मंदिर जी में जलधारा का भव्य आयोजन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने आरती एवं दीप आराधना की। सैकड़ों दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर का नजारा अलौकिक और मनोहारी हो उठा।

आरती के पश्चात समाजसेवी अनामिका जैन के संयोजन में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष अनूप कुमार जैन, सिद्धार्थ जैन, अभिषेक जैन, निखिल जैन, आकाश जैन, सम्यक जैन, विनीत जैन, अंकित जैन, संचित जैन, सक्षम जैन, शशांक जैन, रूपा जैन, संगीता जैन, तृप्ति जैन, भावना जैन, पूजा जैन, प्राची जैन, कामिनी जैन, अनिता जैन, रुचि जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूरा आयोजन श्रद्धा, संस्कार, भक्ति और उल्लास का सुंदर संगम रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस