6:27 pm Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

10 किलो 160 ग्राम डोडा छिलका के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

बदायूं

10 किलो 160 ग्राम डोडा छिलका के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

केशव गुप्ता

सहसवान। थाना सहसवान पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 10 किलो 160 ग्राम डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान बंद पड़े यात्री प्रतीक्षालय से करीब 50 मीटर पहले एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 किलो 160 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकार पुत्र इसरार निवासी ग्राम हिंदोर, थाना सहसवान, बदायूं के रूप में हुई है। बरामदगी के संबंध में थाना सहसवान में मु0अ0सं0 500/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ सहसवान थाने में पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रोहित सिंह मय पुलिस टीम शामिल रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस