6:27 pm Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

बदायूं

शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

केशव गुप्ता

उसावां। थाना उसावां पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक पुत्र ब्रजनंदन उम्र करीब 20 वर्ष, कुलदीप पुत्र ब्रजनंदन उम्र करीब 21 वर्ष, उपदेश पुत्र श्यामपाल उम्र करीब 32 वर्ष, मंजीत पुत्र ब्रजनंदन उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम धर्मपुर थाना उसावां तथा विनोद पुत्र रामेश्वर उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम रिठिया नाला, थाना उसावां शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौधरी सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस