6:10 pm Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

दहगवां में तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बदायूं

दहगवां में तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

जरीफनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने दहगवां बागवाला रोड पर जाहिद अली के प्लॉट में बनी झोपड़ी के पास से पप्पू राणा उर्फ खबरीलाल पुत्र यादराम, निवासी नगर पंचायत दहगवां, थाना जरीफनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
बरामदगी के संबंध में थाना जरीफनगर में मु.अ.सं. 270/2026, धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस