5:53 pm Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

सेहा में कच्ची शराब बनाते युवक को पुलिस ने पकड़ा, 10 लीटर शराब और उपकरण बरामद

बदायूं

सेहा में कच्ची शराब बनाते युवक को पुलिस ने पकड़ा, 10 लीटर शराब और उपकरण बरामद

केशव गुप्ता

उसावां। थाना उसावां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेहा में कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब बनाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:45 बजे ग्राम सेहा में जोगेंद्र सिंह पुत्र महाराज सिंह, निवासी ग्राम सेहा, थाना उसावां, उम्र करीब 40 वर्ष, को कच्ची शराब बनाते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने मौके से 10 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। बरामदगी के आधार पर थाना उसावां में मु0अ0सं0 156/26, धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस