5:43 pm Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

गंगा में डूबकर जान गंवाने वाले रामू के परिवार को मिली चार लाख की आर्थिक सहायता

बदायूं

गंगा में डूबकर जान गंवाने वाले रामू के परिवार को मिली चार लाख की आर्थिक सहायता

केशव गुप्ता

उसावां। दातागंज तहसील के ब्लॉक उसावां की ग्राम पंचायत सिठौली खाम के गांव दल नगला निवासी रामू पुत्र पेशकार की गंगा नदी में डूबने से मौत के बाद शुक्रवार को प्रशासन की ओर से उसके परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
सहायता राशि मिलने से हादसे के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान शेखूपुर के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य उर्फ पप्पू भैया मौके पर मौजूद रहे। उनके साथ ग्राम प्रधान राकेश कश्यप सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
परिजनों ने बताया कि रामू की गंगा में डूबने से मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो गई थीं। शासन की ओर से मिली सहायता राशि से परिवार को आगे की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी।
मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने प्रशासन की ओर से दी गई आर्थिक सहायता के लिए आभार जताया।

विज्ञापन एक्सप्रेस