5:35 pm Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: गुलजारी लाल चम्पालाल सरस्वती शिशु मंदिर में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर हुआ सामूहिक गायन।

बदायूं

उझानी: गुलजारी लाल चम्पालाल सरस्वती शिशु मंदिर में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर हुआ सामूहिक गायन।

उझानी / बदायूं 25 सितंबर।

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुलजारी लाल-चम्पालाल सरस्वती शिशु मंदिर, में शुक्रवार को सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रभुदास प्रवीण जी महाराज ने वंदे मातरम् के महत्व और प्रासंगिकता, स्वतंत्रता से पूर्व की स्थिति व हमारी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को बताया कि किस प्रकार वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों में नई ऊर्जा का संचार किया था।

इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में स्टेशन मास्टर उझानी अनुराग सिंह, साक्षी के रूप में डॉ. पी.के. गोयल, प्रवीण कुमार मित्तल, विद्यालय के भैया-बहन व अभिभावक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक आशुतोष शर्मा रहे।

सभी ने एक स्वर में वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार माथुर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस