5:12 pm Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

वंदे मातरम् — एक स्वर, एक लय, एक भारत

🇮🇳 वंदे मातरम् — एक स्वर, एक लय, एक भारत! 🇮🇳
के गान से गूंजा श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भव्य आयोजन

3 हजार500 से अधिक लोगों ने की सहभागिता

बदायूं, मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण आयोजन हुआ।

देशभर के विद्या भारती के विद्यालयों ने एक साथ, एक स्वर और एक लय में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया। इस ऐतिहासिक सहभागिता ने देश की एकता, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संदेश दिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में माननीय अतिथिगण, प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्यों, अनेक अभिभावकों, विद्यार्थियों तथा आचार्य परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर 3500 से अधिक लोगों की गरिमामयी सहभागिता रही।
इस विशाल सामूहिक गायन का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना हम सभी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है.
इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.

प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया एवं धन्यवाद आभार व्यक्त किया.

कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार ने किया.

इस मौके पर विवेक कुमार सक्सेना, सतीश चंद्र यादव, राजकुमार सिंह सेंगर,दिनेश कुमार शर्मा, अनुज पटेल, हिमांशु उपाध्याय,शैलेंद्र सिंह, अशोक कुमार, जगतपाल सिंह समेत समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा.

विज्ञापन एक्सप्रेस