5:12 pm Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश विसर्जन शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

बदायूं

गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश विसर्जन शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

केशव गुप्ता

उसावां। नगर पंचायत उसावां स्थित शिव मंदिर से शुक्रवार को गणेश विसर्जन शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई विसर्जन अटेना गंगा घाट के लिए रवाना हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए और पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लिया।
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र गुप्ता उर्फ धीरू भैया, मुकेश गुप्ता, कुलबीर गुप्ता, कस्तूरी लाल गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, हरपाल सक्सेना, लंकुश सक्सेना, अंकित जौहरी, वीरपाल वर्मा, मनोज कुमार गुप्ता (कपड़ा वाले) सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस