उझानी बदांयू 25 सितंबर।
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे जैसे ही सामूहिक गायन शुरू हुआ, पूरा माहौल ‘वंदे मातरम्’ के स्वरों से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक श्रीमती सुनिधि अग्रवाल, कार्यक्रम अधिकारी एवं मुख्य वक्ता डॉ. दिव्या प्रियदर्शनी भारद्वाज और कार्यक्रम साक्षी सभासद गजेंद्र सिंह राघव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन कर किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य, समस्त आचार्य बंधु, भैया-बहनों सहित नगर के विशिष्ट जनों ने एक साथ खड़े होकर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय गीत का गायन किया।
मुख्य वक्ता डॉ. दिव्या प्रियदर्शनी भारद्वाज ने कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन की चेतना है। 150 साल बाद भी इसके शब्द युवाओं में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाते हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि शासन के निर्देश पर आयोजित यह कार्यक्रम नई पीढ़ी को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का प्रयास है।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


