4:39 pm Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

उघैती में युवक-युवती को जंगल में घेरकर पीटा, युवती से छेड़छाड़ कर बनाया वीडियो तीन आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस महकमे में हड़कंप एडीजी, डीआईजी व एसएसपी ने किया घटनास्थल का दौरा।

बदांयू 25 सितंबर।

जिले के उघैती थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सरायबरोलिया गांव के पास सिद्धबरोलिया मंदिर के नजदीक जंगल में घूमने गए युवक-युवती को कुछ लोगों ने अकेला देखकर घेर लिया और जमकर मारपीट की। आरोपियों ने युवती से छेड़छाड़ कर उसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी दी। इस दौरान 1500 रुपये भी छीन लिए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा और डीआईजी अजय साहनी भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार यह घटना 17 सितंबर को हुई थी। सरायबरोलिया गांव के पास सिद्धबरोलिया मंदिर के नजदीक जंगल में युवक-युवती घूमने गए थे। वहां कुछ लोगों ने उन्हें अकेला देखकर घेर लिया। गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवती से छेड़छाड़ करते हुए उसका वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी। इस दौरान उनसे 1500 रुपये भी छीन लिए गए।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

गुरुवार को पुलिस ने सरायबरोलिया गांव के जंगल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में स्वरूपपुर निवासी सुगेंद्र कुमार यादव, सरायबरोलिया निवासी बेचैन जाटव और छोटे जाटव शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस घटना से जुड़े वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस