4:39 pm Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर, स्वास्थ्य विभाग बेखबर

*सहसवान (बदायूं)।* नगर सहसवान में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते बिना रजिस्ट्रेशन के कई अल्ट्रासाउंड सेंटर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। मानकों को ताक पर रखकर चल रहे इन सेंटरों पर मरीजों की सेहत से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार नगर में 4 से 5 अल्ट्रासाउंड सेंटर ऐसे हैं जिनके पास पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत पंजीकरण नहीं है। न तो इन सेंटरों पर प्रशिक्षित रेडियोलॉजिस्ट है और न ही वैध दस्तावेज। कई जगह पैथोलॉजी लैब और नर्सिंग होम की आड़ में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाकर जांच की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों से 400 से 500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।

सबसे गंभीर बात यह है कि इन सेंटरों पर बिना रजिस्टर मेंटेन किए जांच की जा रही है, जिससे भ्रूण लिंग परीक्षण की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी बदायूं और मुख्य चिकित्साधिकारी से पूरे नगर के अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच कराकर बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सेंटरों को सील करने और संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस