उझानी / बदायूं 25 सितंबर।
उझानी-कछला हाईवे पर क्षेत्र के दहेमू गांव के पास तेज रफ्तार केंटर के नऐ चेसिस ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी शिक्षक परमानंद 50 पुत्र गंगादीन अपने गांव के ही आशाराम की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए कछला घाट गए थे। अंत्येष्टि के बाद वह गांव के ही धनवीर यादव के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह दहेमू गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे अनियंत्रित चेसिस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि परमानंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धनवीर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी केंटर चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


