4:04 pm Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

सुनसान स्थान पर युवक-युवती से छेड़छाड़, मारपीट और वीडियो बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार

बदायूं

सुनसान स्थान पर युवक-युवती से छेड़छाड़, मारपीट और वीडियो बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार

केशव गुप्ता

उघैती। थाना क्षेत्र में युवक-युवती के साथ छेड़छाड़, मारपीट, अभद्रता और वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना 17 सितंबर की है, जबकि इसकी जानकारी 24 सितंबर को पुलिस के संज्ञान में आई।
पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मंदिर के पास जंगल में युवक-युवती गए थे। आरोप है कि वहां कुछ युवकों ने उन्हें अकेला पाकर गाली-गलौज और मारपीट की। युवती के साथ छेड़छाड़ कर उसका वीडियो बनाया गया तथा 1500 रुपये की छीनाझपटी भी की गई।
घटना के बाद लोक-लाज के कारण तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी गई। बाद में मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर पीड़ित पक्ष से संपर्क कर तहरीर ली गई और थाना उघैती में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रकरण की विवेचना जारी है।
पुलिस टीम: थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना उघैती पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी की।

विज्ञापन एक्सप्रेस