4:05 pm Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश विसर्जन शोभायात्रा, अटैना गंगा घाट के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

बदायूं

गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश विसर्जन शोभायात्रा, अटैना गंगा घाट के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

केशव गुप्ता

उसावां। नगर उसावां में गणेश महोत्सव के समापन पर शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बाबा लक्कड़ दास मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजार एवं प्रमुख मार्गों से होते हुए अटैना गंगा घाट पर प्रतिमा विसर्जन के लिए रवाना हुई। इस दौरान पूरा नगर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा।
शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर गणपति बप्पा का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए गणेश जी को विदाई दी। बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता ने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया।
इस अवसर पर बाबा लक्कड़ दास मंदिर के प्रमुख सेवादार रामगोपाल गुप्ता, वार्ड नंबर 9 के सभासद पवन गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह चौहान, देवांशु गुप्ता, अभय गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, अमन गुप्ता, साजन गुप्ता, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ भगवान गणेश को भावपूर्ण विदाई दी। इसके बाद गणेश प्रतिमा को विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ विसर्जन के लिए अटैना गंगा घाट ले जाया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस