10:14 am Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

खुश रहो- VeenaShri

VeenaShri

हो अधूरे तो भी
खुश रहो…
किसने कहा कि अधूरापन
खूबसूरत नहीं होता….?

शायद तुमने आसमां पर टंगा
वो आधा चाँद नहीं देखा ….
जिसको देखकर ही
पलके झपकना भूल जाती है…..

क्यूं चाहिए संपूर्णता….?
अधूरे भी अच्छे लगते हो तुम….
देखो स्वयं को दर्पण में…..
ये तुम हो “खुद का आंकलन करो”…..

वो मत देखो जो
तुम्हें दुनियां दिखाये……
देखो वो ……..
जो तुम्हें मुस्कुराना सिखाये……

प्रेम करो अपने अधूरेपन से ……
और उसी को तराशो……
एक बेहतर कारीगर की तरह …….
तुमसे बेहतर …
तुम्हारा रचयिता कोई और नहीं……।
❤️

#अतरंगी_वीणा

विज्ञापन एक्सप्रेस