9:58 am Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में विकास कार्यों का निरीक्षण, खामियां दूर करने के दिए निर्देश

उझानी में विकास कार्यों का निरीक्षण, खामियां दूर करने के दिए निर्देश

बदायूं। जनपद में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उझानी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, उझानी नगर, विकास खण्ड उझानी के ग्राम बरसुआ में निर्माणाधीन मा. मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज में 100 शैय्या के क्रिटिकल केयर यूनिट और नर्सिंग कॉलेज के निर्माण कार्य का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली गई। मौके पर पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार तत्काल कराने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए, ताकि इनका लाभ आमजन को जल्द मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस