9:58 am Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

आरक्षी पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

बदायूं

आरक्षी पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

केशव गुप्ता

सहसवान, बदायूं। थाना सहसवान क्षेत्र में आज एक ट्रक चालक द्वारा ड्यूटी पर तैनात आरक्षी के ऊपर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। ट्रक के नंबर के आधार पर वाहन और उसके चालक की पहचान की जा रही है। चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ शीघ्र ही अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस