9:43 am Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

संभल में अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद, बहस के बाद बाजार बंद

संभल। सरायतरीन इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर दो पक्षों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

स्थिति को देखते हुए बाजार की कई दुकानें बंद करा दी गईं। मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम ने पहुंचकर स्थिति संभाली। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। मामले में प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस