9:44 am Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

UPI चार्ज पर GST को लेकर सरकार का यू-टर्न? 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लग सकता है MDR।

नई दिल्ली 25 सितंबर।

UPI पेमेंट को लेकर सरकार की तरफ से बड़ा संकेत मिला है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के बीच अब साफ हो रहा है कि UPI मर्चेंट पेमेंट पर चार्ज को लेकर सरकार दोबारा विचार कर सकती है।

जानकारी के मुताबिक 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से ऊपर के कुछ UPI मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लागू होने वाला है। इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर सरकार यू-टर्न ले सकती है।

समाचार एजेंसी PTI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि GST काउंसिल इस 18% GST की समीक्षा करेगी। हालांकि फिलहाल टैक्स हटाने या कम करने को लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि UPI पर चार्ज की खबर के बाद से ही व्यापारियों और आम लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस