12:32 am Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डा.पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिताओं का विषय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा कार्य एवं विकसित भारत की संकल्पना रहा।
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, डिजिटल भारत, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी विकास, पर्यावरण सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसमें मधुबाला ने प्रथम, गुलफशा ने द्वितीय और खुशबू गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जनसेवा, सुशासन, युवा शक्ति, शिक्षा, तकनीकी प्रगति और सामाजिक सशक्तीकरण सहित विकसित भारत के लक्ष्य पर विचार रखे। इसमें कन्हैया प्रथम, शोभा द्वितीय और अंशु कुमारी तृतीय रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में बबीता यादव ने प्रथम, खुशी सोलंकी ने द्वितीय और शिवम शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डा.पंकज कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और राष्ट्र के प्रति जागरूकता विकसित करते हैं। संचालन श्री शाहबुद्दीन अली खां ने किया। इस मौके पर विशाल महर, अब्दुल रईस खां, सुभाष बाबू, सूरज पाल, प्रदीप कुमार, निर्देश कुमार का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस