बदायूं। बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद गुरुवार को *माननीय सांसद श्री आदित्य यादव* ने जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। माननीय सांसद जी ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और उनकी पीड़ा सुनी। साथ ही हादसे में घायल लोगों का हालचाल लेकर उनके उपचार की जानकारी भी प्राप्त की।
माननीय सांसद जी सबसे पहले बदायूं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निजामपुर पहुंचे और हादसे में मृत व्यक्ति के परिवार से मिले। उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनकी स्थिति जानी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद माननीय सांसद जी चेतु नगला और अलीपुर चमारी पहुंचे। दोनों गांवों में उन्होंने हादसे में मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं और आवश्यक सहयोग के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इसके बाद माननीय सांसद जी बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सराय मुड़िया खागी पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिवार को ढांढस बंधाया। दौरे के अंतिम चरण में माननीय सांसद जी सहसवान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मदारपुर पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
घायलों का भी जाना हालचाल माननीय सांसद श्री आदित्य यादव जी ने हादसे में घायल लोगों और उनके परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने घायलों के उपचार की स्थिति जानी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। माननीय सांसद जी ने कहा कि हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के साथ वह खड़े हैं। उन्होंने परिजनों की बात सुनते हुए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।
माननीय सांसद जी के दौरे में सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, विधायक ब्रजेश यादव, पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह दद्दा, हिमांशु यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, महासचिव उदयवीर शाक्य, फखरे अहमद शोबी, सुनील यादव, अतुल पटेल, अशोक यादव, लक्ष्मण लोधी, देवेंद्र गौतम सुनीता पाल, नवाब सिंह यादव,डॉ. शकील, केपी राठौर, परवेज अहमद, जवाहर सिंह यादव, प्रदीप गुप्ता और किशनपाल गुरु सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।






bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


