8:21 pm Thursday , 24 September 2026
BREAKING NEWS

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा उसहैत, धूमधाम से निकली विसर्जन शोभायात्रा

बदायूं

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा उसहैत, धूमधाम से निकली विसर्जन शोभायात्रा

उसहैत। नगर में बप्पा सेवा समिति के तत्वावधान में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के समापन पर गुरुवार को गणेशजी की मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। रिलायंस टावर के निकट मैदान में आयोजित गणेश महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे हवन-पूजन किया गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर करीब 2 बजे हुआ। इस दौरान निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव कुमार गुप्ता ने समिति के सदस्यों को पटका पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में काली का अखाड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के साथ बच्चे भी भक्ति गीतों पर झूमते और नाचते हुए शामिल हुए।
शोभायात्रा बाबा कालसेन मंदिर से होकर थाना, बस स्टैंड, ऊपर बाजार, घास मंडी, नीचे मुख्य बाजार और छोटे पुल से होते हुए अटेना गंगा घाट पहुंची। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। अटेना गंगा घाट पर पुलिस की निगरानी में पूजा-पाठ के बाद गणेश प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया।
कार्यक्रम की व्यवस्था में बप्पा सेवा समिति के सदस्य अंकुर गुप्ता, मयंक भारद्वाज, शांति प्रसाद, हिमांशु सक्सेना, अनुराग गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आशु गुप्ता, राहुल भारद्वाज, राजेश भारद्वाज, रिंकू गुप्ता, चमन गुप्ता, करण राठौर और शिव प्रसाद का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस