बदायूं
गणेश महोत्सव के दसवें दिन हवन-पूजन के बाद हुआ भंडारा, 11वें दिन ढोल-नगाड़ों के साथ होगा गणपति विसर्जन
केशव गुप्ता
उसावां। नगर के मेन मार्केट स्थित प्रसिद्ध लक्कड़ दास बाबा मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर चल रहे गणेश महोत्सव के दसवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हवन-पूजन के बाद मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और सेवकों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। भंडारे में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही और सेवकों ने व्यवस्था संभालते हुए प्रसाद वितरित किया।
आयोजन के प्रमुख पुजारी रामगोपाल गुप्ता के साथ धूम सिंह, देवांश गुप्ता, अभय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में सेवक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार गणेश महोत्सव के 11वें दिन भगवान गणेश की प्रतिमा का ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ भव्य विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


