8:20 pm Thursday , 24 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी के निजामपुर गांव में घर के अंदर निकला काला कोबरा, मचा हड़कंप

बिल्सी के निजामपुर गांव में घर के अंदर निकला काला कोबरा, मचा हड़कंप।

ग्रामीणों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा।

बदांयू 24 सितंबर।

बिल्सी तहसील क्षेत्र के निजामपुर गांव में गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर काला कोबरा निकल आया। घर में सांप देखते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई।

निजामपुर निवासी अतुल शर्मा ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे गांव के प्रशांत शर्मा के घर में अचानक काला कोबरा दिखाई दिया। कोबरा दिखते ही घर में डर का माहौल बन गया। परिवार ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी।

सांप निकलने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सावधानी के साथ उसे पकड़ने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद काले कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इस दौरान इस बात का खास ध्यान रखा गया कि उसे किसी तरह की चोट न पहुंचे।

पकड़ने के बाद ग्रामीण उसे गांव से दूर जंगल में ले गए और सुरक्षित छोड़ दिया। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान गांव में काफी देर तक भीड़ लगी रही।

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में अक्सर सांप गांव और घरों के आसपास दिखाई देते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन एक्सप्रेस