8:12 pm Thursday , 24 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी : बांके बिहारी लॉ कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित

उझानी : बांके बिहारी लॉ कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

विकसित भारत पर छात्रों ने रखे विचार।

उझानी (बदायूं) 24 सितंबर।

नगर के बांके बिहारी कॉलेज ऑफ लॉ, उझानी में 24 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन किया गया।

विकसित भारत और जनकल्याणकारी योजनाएं बना विषय ,प्रतियोगिता का विषय “विकसित भारत की संकल्पना” और “सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं” रहा। छात्र-छात्राओं ने मंच से आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक मुफ्त इलाज, जनधन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना से मुफ्त गैस कनेक्शन और मुद्रा योजना से छोटे व्यवसायों को आसान लोन जैसे विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखे।

छात्रों ने कहा कि यही योजनाएं गरीब, किसान और महिलाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही हैं।

3 छात्र चयनित, अगले चरण में दिखाएंगे दम,प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 3 छात्रों का चयन किया गया –
खुशबू -LLB प्रथम वर्ष
धर्मवीर सिंह – LLB द्वितीय वर्ष
आमरीन – LLB तृतीय वर्ष।

कार्यक्रम का सफल संचालन नोडल अधिकारी डॉ. विक्रम सक्सेना ने किया और सभी का आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में राष्ट्र निर्माण की भावना और आत्मविश्वास पैदा करते हैं। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस