उझानी : बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय में गूंजा विकसित भारत का संकल्प।
भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने गिनाईं जनकल्याणकारी योजनाएं।
उझानी बदांयू 24 सितंबर।
नगर के बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय, उझानी में बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता के प्रथम चरण का सफल आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की छात्राओं में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
भाषण प्रतियोगिता के लिए दो विषय निर्धारित किए गए थे -विकसित भारत की संकल्पना व
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं।
छात्राओं ने अपने भाषण में सरकार की प्रमुख योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि कैसे ये योजनाएं विकसित भारत के सपने को साकार कर रही हैं।
छात्राओं ने इन योजनाओं पर रखे विचार -आयुष्मान भारत (PM-JAY) पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा।
प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) गरीबों के बैंक खाते खोलकर वित्तीय समावेश।
पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN)किसानों को सीधे बैंक खाते में आर्थिक सहायता।
प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों को पक्का मकान।
उज्ज्वला योजना- महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) छोटे व्यवसायों के लिए आसान लोन।
छात्राओं ने कहा कि स्वास्थ्य, आवास, कृषि और महिला कल्याण से जुड़ी ये योजनाएं ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत की आधारशिला हैं।
निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 8 छात्राओं का चयन अगले चरण के लिए किया है – खुशबू – BA प्रथम सेमेस्टर- कशिश – BA प्रथम सेमेस्टर- खुशी मिश्रा – BA तृतीय सेमेस्टर- पूनम मिश्रा – BA तृतीय सेमेस्टर
रुचि श्रीवास्तव – BA तृतीय सेमेस्टर
शाजिया हबीब – BA तृतीय सेमेस्टर
उन्नति गौर B.Com तृतीय सेमेस्टर
प्रिया यादव – B.Com तृतीय सेमेस्टर।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार रस्तोगी ने सभी चयनित छात्राओं को बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में राष्ट्र निर्माण की भावना और आत्मविश्वास पैदा करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षक स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


