उझानी में बेखौफ चोर – गेस्ट हाउस के बाहर से बीज कंपनी कर्मी की बाइक उड़ाई, दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप।
उझानी / बदायूं 24 सितंबर।
उझानी कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी। गुरुवार दोपहर देव नागरी इंटर कॉलेज, बिल्ली रोड पर गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी बाइक पलक झपकते ही चोरी हो गई।
पीड़ित जयप्रकाश पुत्र बुधसेन निवासी ग्राम काशी धर्मपुर, थाना हजीफगंज नवाबगंज जिला बरेली ने कोतवाली में तहरीर दी है। वह एक बीज कंपनी में कर्मचारी है और उझानी क्षेत्र में काम करने आता है।
पीड़ित के मुताबिक आज दोपहर करीब 1 बजे उसने अपनी HF Deluxe मोटरसाइकिल प्रो. सोलंकी क्लीनिक के पास गेस्ट हाउस, बिल्ली रोड पर खड़ी की और अंदर काम करने चला गया। काम निपटाकर जब वह 2:30 बजे खाना खाने के बाद बाहर लौटा तो बाइक नदारद थी।
आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि चोर ने मौका देखकर बाइक पर हाथ साफ कर दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस सीसीटीवी खंगालने की बात कह रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


