6:57 pm Thursday , 24 September 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में तहसील स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 24 सितंबर 2026 को तहसील स्तरीय भाषण, वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भाषण प्रतियोगिता में सना परवीन (राजकीय महिला महाविद्यालय) ने प्रथम, शगुन शर्मा (राजकीय महाविद्यालय) ने द्वितीय तथा कुनाल शर्मा (राजकीय महाविद्यालय) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अनुष्का यादव (राजकीय महाविद्यालय) प्रथम, सोनाक्षी गौतम (राजकीय महाविद्यालय) द्वितीय तथा सृष्टि राजपूत (बी.आई.एम.टी., बदायूँ) तृतीय रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रशंसा गुप्ता (एन.एम.एस.एन. दास कॉलेज, बदायूँ) प्रथम, अंशिका (राजकीय महिला महाविद्यालय) द्वितीय तथा शिफा खान (राजकीय महिला महाविद्यालय) तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिताओं में दास कॉलेज, बदायूँ से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. मधु गौतम, केदारनाथ कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती कविता रस्तोगी एवं सहायक अध्यापिका श्रीमती रूपाली ने निर्णायक के रूप में कार्य किया। निर्णायकों का स्वागत एवं सम्मान प्रोफेसर संध्या सक्सेना, डॉ. वंदना एवं प्रोफेसर मनोज कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. बृजेश कुमार रहे। प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मंच का संचालन रेंजर्स लीडर डॉ. भावना सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. वंदना, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. ऋषभ भारद्वाज, कार्यालय अधीक्षक श्री सीताराम, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला सहायक श्री रोहित कुमार, शोध छात्र श्रीमती प्रीति, श्रीमती सावनी आनंद तथा कु. काजल मिश्रा का सहयोग प्राप्त हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस