6:57 pm Thursday , 24 September 2026
BREAKING NEWS

हजरतपुर पुलिस ने 6.930 किलो डोडा छिलका के साथ 20 वर्षीय युवक को दबोचा

बदायूं

हजरतपुर पुलिस ने 6.930 किलो डोडा छिलका के साथ 20 वर्षीय युवक को दबोचा

केशव गुप्ता

बदायूं। मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हजरतपुर पुलिस ने एक युवक को 6 किलो 930 ग्राम डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को थाना हजरतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्ञानपाल पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम टिकन्ना, थाना दातागंज, जनपद बदायूं, उम्र करीब 20 वर्ष, को मादक पदार्थ डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया।
मामले में थाना हजरतपुर पर मु0अ0सं0 133/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस