बिसौली। संविलियन विद्यालय बंजरिया के प्रागंण में मीना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये व केक काटकर मीना का जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने मीना मंच के जरिए बेटी बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, दहेज प्रथा के विरोध, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और महिला अधिकारों के प्रति बालक बालिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां देकर उनके अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज स्कूल में मुझे देखकर प्रसन्नता हो रही है कि बालिकाओं की संख्या बालकों से ज्यादा है आप सबको उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना लक्ष्य प्राप्त करना है। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने मीना दिवस, बालिका शिक्षा, मिशन शक्ति आदि शैक्षिक कार्यक्रमों पर चर्चा की। बच्चों ने उत्साहपूर्वक केक काटकर मीना दिवस मनाया तथा गुब्बारे फोडकर टॉफी, केक बिस्कुट वितरित किये गये। अन्त में मनोज कुमार सिंह ने सभी आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त कर स्मृति चिन्ह भेंट किये। कार्यक्रम में कोमल, सरस्वती, सरोज कुमारी, शालिनी, अवधेश कुमार आदि शिक्षक शिक्षिकाएं तथा अभिभावक मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


