लंपी से बचाव के लिए गांव-गांव टीकाकरण अभियान, 7 हजार गोवंशीय पशुओं को लगा टीका
कुंवरगांव। गोवंशीय पशुओं को लंपी बीमारी से बचाने के लिए सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र में पशु चिकित्सा विभाग की ओर से गांव-गांव पशु चिकित्सा शिविर लगाकर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर चार टीमें गठित की गई हैं, जो विभिन्न गांवों में पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं।
विभाग के अनुसार अब तक करीब 7,000 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। शिविरों के दौरान पशुपालकों को लंपी बीमारी के लक्षण और उससे बचाव के उपायों की जानकारी भी दी जा रही है। पशुपालकों से अपील की गई है कि पशुओं में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दें।
बुधवार को हुसैनपुर गांव में पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव कुमार भुइयार की मौजूदगी में टीम ने गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया और पशुपालकों को आवश्यक जानकारी दी।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


