6:57 pm Thursday , 24 September 2026
BREAKING NEWS

रूठे कांग्रेसियों को मनाने पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह- साजिद अली ने दी सक्रिय होने की हामी

रूठे कांग्रेसियों को मनाने पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह और जिला कांग्रेस महासचिव मोरपाल प्रजापति, पूर्व छात्र कांग्रेस अध्यक्ष साजिद अली ने दी सक्रिय होने की हामी

बदायूं: कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेताओं ने डैमेज कंट्रोल और संवाद की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह और जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति रूठे हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं को मनाने पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने पूर्व छात्र कांग्रेस अध्यक्ष साजिद अली से मुलाकात की। इस मुलाकात का सकारात्मक परिणाम सामने आया, जहां साजिद अली ने पार्टी हित में अपने गिले-शिकवे भुलाकर संगठन में पुनः पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया। वरिष्ठ नेताओं की पहल से पार्टी के भीतर उपजे असंतोष को दूर करने में बड़ी सफलता मिलती दिख रही है साजिद अली का बड़ा कदम पूर्व छात्र कांग्रेस अध्यक्ष के पुनः सक्रिय होने से युवाओं और छात्र वर्ग के बीच पार्टी का संदेश मजबूत होगा मुलाकात के दौरान संगठन को एकजुट होकर आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर ओमकार सिंह ने कहा है कि युवा नेताओं के पुनः सक्रिय होने से स्थानीय संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की जलकर और दम घुटने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही कांग्रेस जनों ने इस अपूरणीय क्षति पर शोक जताते हुए मृतक यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इस अवसर पर प्रदेश किसान कांग्रेस महासचिव गौरव राठौर, प्रदेश सेवादल यंग बिग्रेड सहसचिव फरहान हुसैन, शहर अध्यक्ष सेवादल यंग बिग्रेड राज यादव, अजय कुमार आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस