बदायूं
‘सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने रखी भविष्य की तस्वीर, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने बढ़ाया उत्साह
केशव गुप्ता
उसावां। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, उसावां में सेवा संकल्प अभियान यात्रा के तहत ‘सपनों का भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुनीश्वर सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ ‘बब्बू भैया’ के पुत्र एवं ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके विचार सुने और भारत के भविष्य को लेकर उनके सपनों व कल्पनाओं को जाना। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक सोच के माध्यम से युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इस अवसर पर छात्राओं ने सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, दहेज प्रथा, सामाजिक कुरीतियों और स्वस्थ वातावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से बेहतर और विकसित भारत की तस्वीर प्रस्तुत की।
जिला स्तर पर आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रम के लिए विभिन्न विषयों में पांच-पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में डेढ़ सौ से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बच्चों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र दीक्षित, प्रबंधक देवेश सिंह, मुनीश्वर सिंह, डीके गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


