CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, इस्तीफा नहीं तो जंतर-मंतर पर महाआंदोलन – CJP ने खोला मोर्चा।
नई दिल्ली 24 सितंबर।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गुरुवार को दिल्ली में बड़ा सियासी धमाका हुआ। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CEC को 48 घंटे के भीतर इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दे दिया है।
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका ने कहा है कि अगर इस्तीफा नहीं दिया गया तो देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा और दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘जंतर-मंतर 2.0’ आंदोलन शुरू होगा।
CJP की 3 कड़क मांगें – CEC ज्ञानेश कुमार का तुरंत इस्तीफा और उनके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज हो, जांच हो कि उन्हें कौन आदेश दे रहा था।
आगामी सभी चुनाव फ्रीज किए जाएं, SIR प्रक्रिया पर रोक लगे और जनवरी 2024 की मतदाता सूची बहाल की जाए। चुनाव आयुक्तों को कानूनी संरक्षण देने वाला 2023 का कानून वापस हो।
ये अल्टीमेटम इंडियन एक्सप्रेस की उस रिपोर्ट के एक दिन बाद आया है, जिसमें बताया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में 14 बार फैसलों पर लिखित आपत्ति जताई थी।
CJP ने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर 13 करोड़ से ज्यादा नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटे हैं और महाराष्ट्र में 2 करोड़ व दिल्ली में 47 लाख वोट काटे गए हैं।
उधर, चुनाव आयोग ने कहा है कि अलग-अलग राय और आंतरिक विचार-विमर्श सामान्य प्रक्रिया है और SIR समेत सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


