6:56 pm Thursday , 24 September 2026
BREAKING NEWS

पहले एमबीबीएस और फिर प्रथम प्रयास में ही दिव्यांश राजपूत ने क्वालीफाई की पीजी की परीक्षा

पहले एमबीबीएस और फिर प्रथम प्रयास में ही दिव्यांश राजपूत ने क्वालीफाई की पीजी की परीक्षा
ऑल इंडिया में पाई 2293 रैंक
छोटे भाई का भी इसी वर्ष हुआ है एमबीबीएस में सिलेक्शन
पिता है बदायूं मैं सहायक कोषाधिकारी के पद पर कार्यरत
कुछ महीने पहले ही हासिल की आगरा से एमबीबीएस की डिग्री
परिवार में खुशी का माहौल
लोगों ने दी बधाई
Photo
बदायूं l … यदि टारगेट बना लिया है और कड़ी मेहनत की जा रही है तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है.. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बदायूं के सहायक कोषाधिकारी ( एटीओ ) रामबहादुर राजपूत के बड़े पुत्र डॉक्टर दिव्यांश राजपूत ने l बचपन से ही मेधावी रहे दिव्यांश राजपूत का वर्ष 2020 में पहले ही प्रयास में एमबीबीएस के लिए सिलेक्शन हुआ था l एसएन कॉलेज आगरा से कुछ महीने पहले ही एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद डॉक्टर दिव्यांश राजपूत पोस्ट ग्रेजुएट …
माता-पिता का सपना होते हैं बच्चे..
डॉक्टर दिव्यांश राजपूत का कहना है कि हर माता-पिता को अपने बच्चों से बड़ी उम्मीद होती है और वह बहुत सारे सपने देखते हैं l इसलिए बच्चों को चाहिए कि वह अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने को पूरी मेहनत से पढ़ाई करें l
बड़ों का रहा है आशीर्वाद.. मिलती रही है ऊर्जा
… नीट पीजी में सिलेक्शन होने पर डॉक्टर दिव्यांश राजपूत का कहना है कि उन्हें अपने बाबा बद्री सिंह,दादी मां रेशम देवी और नाना ओमप्रकाश राजपूत तथा नानी शीलवाला समेत सभी बड़ों का आशीर्वाद एक ऊर्जा के रूप में मिलता रहा है l

विज्ञापन एक्सप्रेस