पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज चौड़ेरा कादरचौक बदायूं में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य की उपस्थिति में मेरे सपनों का भारत के अंतर्गत (कक्षा 5 से 8 तक) चित्रकला प्रदर्शनी की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें परिषदीय विद्यालय (प्राथमिक विद्यालय /उच्च प्राथमिक विद्यालय /कंपोजिट विद्यालय ) से जो दिनांक 19/09/2026 को विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले बच्चे ने प्रतिभाग किया। सभी बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ चित्रकला प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अंजुम खान एआरपी (अंग्रेजी), जमीर अहमद, नोडल संकुल प्रभारी, नाहिद फरहान अंसारी, प्रवीण कुमार, विनीत कुमार सोलंकी, शाहनवाज खान, हरवीर सिंह, रोजी, मशकूर अहमद खान, संजय सिंह, हृदेश माथुर, सत्येंद्र सिंह आदि दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


